ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़े ड्रग रैकेट का भंड़ाफोड़, 11 करोड़ के नशीले पदार्थ के साथ युवती गिरफ्तार

दिल्ली एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 11 करोड़ रुपये मूल्य के ड्रग्स के साथ 20 साल की युवती को गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

DELHI POLICE
ड्रग रैकेट का खुलासा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। 20 साल की युवती को 11 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस कार्रवाई से तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। 


सीमा शुल्क विभाग की माने तो दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुकीज और चावल के कई पैकेट के अंदर 11.28 करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद किया गया है। 20 वर्षीया एक युवती को नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवती से पूछताछ की जा रही है।


बताया जाता है कि 21 फरवरी को युवती बैंकॉक से आई थी। जिसे दिल्ली एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग की टीम ने रोका था। सीमा शुल्क विभाग ने बताया कि काले ट्रॉली बैग की जब जांच की गई तब 8 कुकीज और चावल के पैकेट बरामद किए गए। जिनमें हरे रंग का नशीला पदार्थ रखा गया था।


बरामद नशीले पदार्थ का वजन 11284 ग्राम है। जब्त नशीले पदार्थ की जब जांच की गयी तब मारिजुआना होने की पुष्टि हुई। जिसकी कीमत 11 करोड़ 28 लाख रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार महिला तस्कर उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली है। फिलहाल गिरफ्तार महिला तस्कर से पूछताछ की जा रही है। 

टैग्स