ब्रेकिंग
CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार

BIG BREAKING: RJD के पूर्व विधायक अरुण यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर, रेप केस में चल रहे थे फरार

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां आरा कोर्ट में आरजेडी के पूर्व विधायक अरुण यादव ने सरेंडर कर दिया है। मामला नाबालिग से रेप का है। अरुण यादव इस रेपकांड में लगातार फरार चल रहे थे औ

BIG BREAKING: RJD के पूर्व विधायक अरुण यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर, रेप केस में चल रहे थे फरार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां आरा कोर्ट में आरजेडी के पूर्व विधायक अरुण यादव ने सरेंडर कर दिया है। मामला नाबालिग से रेप का है। अरुण यादव इस रेपकांड में लगातार फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी हुई थी। अब उन्होंने आरा कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।


दरअसल, 18 जुलाई, 2019 को पीड़िता पटना के सेक्स रैकेट संचालकों के पास से भाग कर आरा पहुंची थी। पीड़िता के भाई ने नगर थाने में आवेदन दिया था, जिसमें अनिता देवी और संजीत कुमार उर्फ छोटू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में नगर थाना में कांड संख्या 340/19, तथा पॉक्सो में कांड संख्या 47/19 दर्ज हुआ था। पीड़िता के 164 के पहले बयान में मनरेगा के इंजीनियर अमरेश कुमार और संजय कुमार उर्फ जीजा को आरोपित किया गया था, जबकि 164 के दूसरे बयान में आरजेडी के पूर्व विधायक अरुण यादव को आरोपित बताया गया था।


इस कांड में अरुण यादव फरार चल रहे थे। पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई थी। आपको बता दें, इस मामले के चार आरोपितों को साक्ष्य न होने के कारण कोर्ट ने बरी कर दिया था। इस कांड में पीड़िता के भाई, बहन और परिजन सहित सभी गवाह अपने बयान से पीछे हट गए थे, जिसके बाद अवर जिला और सत्र न्यायाधीश VI और पॉक्सो के विशेष न्यायालय ने गिरफ्तार मनरेगा इंजिनियर अमरेश कुमार, किशोरी को धंधे में धकेलने वाली अनिता देवी, उसके सहयोगी संजीत कुमार और संजय कुमार को बरी कर दिया था। वहीं, अब बड़ा अपडेट यह है कि इस रेप कांड में आरजेडी के पूर्व विधायक अरुण यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।


टैग्स