ब्रेकिंग
बिहार डीएलएड में बड़ा बदलाव: EWS को छोड़ अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट, जानें किसे मिलेगा लाभBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाबिहार डीएलएड में बड़ा बदलाव: EWS को छोड़ अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट, जानें किसे मिलेगा लाभBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगा

Big action of STF: उत्तराखंड और बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय सोना लुटेरा राहुल को हरियाणा से दबोचा

Big action of STF: पश्चिम बंगाल, देहरादून एवं बिहार के कई थानों में हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित 10 कांडों के आरोपी राहुल कुमार को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। उत्तराखंड और बिहार एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई की।

BIHAR POLICE
STF की कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Big action of STF: उत्तराखंड और बिहार एसटीएफ ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। अंतरराज्यीय सोना लुटेरा राहुल कुमार को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड और बिहार सरकार की पुलिस ने सोना लुटेरा राहुल पर एक-एक लाख रूपये का ईनाम रखा था। वो पुलिस को लगातार चकमा देकर एक राज्य से दूसरे राज्य में अपना ठिकाना बना रहा था।


 अंतरराज्यीय सोना लुटेरा राहुल कुमार को पकड़ने के लिए दोनों राज्य की एसटीएफ की टीम ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई की। हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित कृष्णघाट से शातिर राहुल को धड़ दबोचा। उसके एक साथी प्रियदर्शी यादव को भी उत्तराखंड और बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। उत्तराखंड और बिहार दोनों राज्यों में राहुल ईनामी अपराधी है। इसके ऊपर दोनों राज्यों की पुलिस ने 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। 


आज दिनांक 28.01.2025 को बिहार एस०टी०एफ० की विशेष टीम एवं उत्तराखंड एस०टी०एफ० की संयुक्त कार्रवाई में उत्तराखंड एवं बिहार राज्य के एक-एक लाख रूपये का ईनामी एवं अंतर्राज्यीय सोना लुटेरा राहुल कुमार पे० दीपक महतो सा० सकरपुरा थाना बखरी जिला बेगूसराय एवं अन्य सहयोगी अपराधी प्रियदर्शी यादव पे० अरुण राय सा० अंगारघाट समस्तीपुर को कुरुक्षेत्र (हरियाणा) जिलान्तर्गत कृष्णघाट से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि अंतर्राज्यीय अपराधी राहुल कुमार के विरूद्ध देहरादून, पश्चिम बंगाल एवं बिहार राज्य के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित 10 कांड दर्ज है।

टैग्स