ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Bihar News: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, नशे की हालत में PBS कॉलेज का प्रोफेसर गिरफ्तार

बांका में इन दिनों उत्पाद विभाग की टीम एक्शन में हैं। लगातार शराबियों को पकड़ रही है। मंगलवार को नशे में धुत शिक्षा विभाग के क्लर्क को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया था और आज नशे की हालत में प्रोफेसर को दबोचा है।

BIHAR POLICE
नशे की हालत में गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BANKA: बिहार के बांका जिले में मंगलवार की देर रात एक होटल से शराब के नशे में धुत शिक्षा विभाग के क्लर्क सहित वेंडरों को गिरफ्तार किया गया था। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि गुरूवार को पीबीएस कॉलेज के प्रोफेसर श्रवण कुमार को शराब के नशे में कालेज परिसर से गिरफ्तार किया गया। 


बता दें कि अभी स्नातक की परीक्षा चल रही है। प्रभारी प्रचार्य अरबिंद कुमार साह की अनुपस्थति में प्रो. श्रवण कुमार कॉलेज प्राचार्य के प्रभार में थे और परीक्षा नियंत्रक भी थे। लेकिन परीक्षा चलने और प्रचार्य के प्रभार के रहने के बावजूद वे कॉलेज शराब के नशे में पहुंच गए। जहां कॉलेज के छात्रों की समस्या को देखने के बजाय एक छात्र से ही प्रोफेसर उलझ गए।


जिसके बाद छात्रों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। शराब पीने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची उत्पाद की टीम ने प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद जुर्माना लेने के बाद देर रात प्रोफेसर को छोड़ दिया गया। दो दिन में उत्पाद विभाग की दो बड़ी कार्रवाई से शराब पीने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य अरबिंद कुमार साह ने बताया कि गुरूवार को वे छुट्टी पर थे। प्राचार्य का प्रभार श्रवण कुमार के पास ही था। 


कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक का भी उन पर बड़ी जिम्मेदारी थी। लेकिन उन्होंने इस पद की गरिमा नहीं रखी। यह बेहत ही नींदनीय है। उन्हें चेतावनी दिया गया कि आगे से वो शराब का सेवन नहीं करेंगे। मामले की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को दे दी गयी है। वहीं कॉलेज सूत्रों के मुताबिक प्रोफेसर रोजाना शराब के नशे में कॉलेज आते है यह उनका दिनचर्या बन गया है। बिना शराब पिये वो उनसे कोई काम नहीं होता। यह पहली बार नहीं है कि वो शराब पीकर कॉलेज पहुंचे थे। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता