ब्रेकिंग
लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति की जांचBihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजलघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति की जांचBihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीज

वार्ड पार्षद के भाई पर जानलेवा हमला, बीच रास्ते से हटने को कहा तो धारदार हथियार से गर्दन पर मारा, हालत नाजुक

NAWADA: नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां वार्ड पार्षद के भाई पर जानलेवा हमला किया गया है। घायल युवक नगर थाना क्षेत्र के गोंदापुर वार्ड 17 के वार्ड पार्षद का भाई है।

वार्ड पार्षद के भाई पर जानलेवा हमला, बीच रास्ते से हटने को कहा तो धारदार हथियार से गर्दन पर मारा, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां वार्ड पार्षद के भाई पर जानलेवा हमला किया गया है। घायल युवक नगर थाना क्षेत्र के गोंदापुर वार्ड 17 के वार्ड पार्षद का भाई है। जो गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में  परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।


घायल युवक की पहचान नगर परिषद नवादा के वार्ड नंबर 17 के वार्ड पार्षद पवन कुमार का छोटे भाई मदन पंडित के रूप में हुई है। वार्ड पार्षद पवन कुमार ने बताया कि उनके भाई मदन पंडित बहन को स्टेशन पहुंचाने के लिए बाइक से जा रहे थे तभी बीच रास्ते में मोहल्ले का एक युवक खड़ा था। जिसे बीच रास्ते हटने को बाइक सवार ने कहा। 


उस वक्त मोहल्ले के युवक के पास धारदार हथियार था। रोड पर हटने की बात सुनकर वह गुस्सा हो गया। रोड से हटने की बात उसे नागवार गुजरा और धारदार हथियार बाइक सवार के गर्दन पर मार डाली। जिससे बाइक सवार घायल होकर गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज जारी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता