ब्रेकिंग
Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला, कौन था 'मेकर' और 'अप्रुवर' जिसने सरकारी खजाने पर डाका डलवाया? जून 2024 में DPO (स्थापना) कौन थे..✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला, कौन था 'मेकर' और 'अप्रुवर' जिसने सरकारी खजाने पर डाका डलवाया? जून 2024 में DPO (स्थापना) कौन थे..✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग

विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति और ससुरालवालों पर आरोप

BAGAHA: बगहा में एक विवाहिता की हत्या गला दबाकर कर दी गयी है। मायके वालों ने उसके पति और ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों का कहना है कि जुड़वा

विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति और ससुरालवालों पर आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बगहा में एक विवाहिता की हत्या गला दबाकर कर दी गयी है। मायके वालों ने उसके पति और ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों का कहना है कि जुड़वा बेटी के जन्म के बाद से पति और सास-ससुर उसे प्रताड़ित किया करते थे। आखिरकार उन्होंने उनकी बेटी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये हैं। 


घटना की सूचना मिलते ही मायके वाले बेटी के घर पहुंचे जिसके बाद पुलिस को उन्होंने इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। महिला के गले में जख्म के निशान पाये गये हैं। फिलहाल पुलिस मायके वालों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घर में मिली विवाहिता की लाश की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मायकेवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बनकटवा वार्ड नंबर 21 का है जहां मृतका का मायके और ससुराल दोनों था।



टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DIPAK

FirstBihar संवाददाता