ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

DHANBAD: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी चौक में बुधवार की दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी। जब भूमि-विवाद को लेकर गोलीबारी की गयी। इस दौरान दो लोगों को गोली लग गयी।

भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DHANBAD: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी चौक में बुधवार की दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी। जब भूमि-विवाद को लेकर गोलीबारी की गयी। इस दौरान दो लोगों को गोली लग गयी। जिसमें एक की मौत हो गयी जबकि दूसरा अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बताया जाता है कि जमीन के विवाद में गोलीबारी की घटना से धनबाद में राजकुमार साव नामक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गयी है। जबकि नागेन्द्र यादव को निर्मल महतो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि राजकुमार साव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। स्थानीय लोगों की माने तो बुधवार को जमीन विवाद के दौरान दो पक्षों में जमकर झड़प हुई। जिसमें गोलीबारी की घटना हुई। इस दौरान मौके पर मौजूद राजकुमार साव और नागेंद्र यादव को गोली गयी। जिसमें राजकुमार की इलाज के दौरान मौत हो गयी। जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। 


बताया जाता है कि उक्त जमीन की घेराबंदी का काम चल रहा था। तभी अचानक पहुंचे बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। घायल नरेंद्र यादव की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रांची रेफर कर दियाा है। डीएसपी हेडक्वार्टर अमर कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस की दो टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं। यह जमीन कारोबारी नहीं है। यह कांटेक्ट बेस पर जमीन की घेराबंदी का काम करते हैं। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी है। 

टैग्स