ब्रेकिंग
खेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझी

लड़कियों को हनी ट्रैप में फंसाकर की करोड़ों की ठगी, भोजपुरी फिल्म का प्रोड्यूसर लखनऊ से अरेस्ट

Bihar crime news: लड़कियों को हनी ट्रैप में फंसाकर उनसे करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले भोजपुरी फिल्मों के प्रोड्यूसर को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने कई लड़कियों को हनी ट्रैप में फंसाकर करोड़ों की ठगी की है।

Bihar crime news:
करोड़ों की ठगी करने वाला प्रोड्यूसर अरेस्ट
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Bihar crime news: छोटे-मोटे फिल्म बनाने वाले बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म निर्माता और उसके सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का संचालन बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म निर्माता एजाज अहमद और इम्तियाज अहमद द्वारा किया जा रहा था। फर्जी कॉल सेंटर चलाने और महिलाओं को धोखा देने के लिए जीवनसाथी.कॉम पर फर्जी वैवाहिक प्रोफाइल बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने अब तक 30 महिलाओं को हनी ट्रैप में फंसाया और करीब 1 करोड़ रुपये की ठगी की। एक चैटिंग वेबसाइट के माध्यम से इस्तेमाल किए गए 9 लैपटॉप और राउटर को मुंब्रा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने जब्त किया है।


आपको बता दें कि महाराष्ट्र स्थित मुंब्रा पुलिस ने कुछ दिन पहले मैट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से महिलाओं को जाल में फसाने वाले आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया था। जहां पर उसने महिला को शादी का झांसा देकर 13 लाख 68 हजार के करीब धोखाधड़ी की थी। पुलिस इस मामले में आरोपी के खिलाफ जांच शुरू की थी। इस कार्रवाई के बारे में ठाणे पोलीस उपायुक्त सुभाष बोरसे ने बताया कि, मुंब्रा पुलिस स्टेशन के साइबर सेल के अधिकारी प्रवीण सुरवाड़े और सानप की टीम लगातार ऑनलाइन महिलाओं को शादी का झांसा देकर फंसाने वाले आरोपियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे थे। इस दौरान एक आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार करने के बाद उसने अपने मुख्य सूत्रधार एजाज अहमद, इम्तियाज अहमद के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें  उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार किया। 


लखनऊ से गिरफ्तार हुए एजाज अहमद, इम्तियाज अहमद उमर बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म बनाया करता है। वो अपने घर से WWW.XOXA.Com app पर महिलाओं के साथ अश्लील चैट करता था और बाद में उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर वसूली करता था। एजाज अहमद ने अब तक 30 महिलाओं के साथ धोखाधड़ी की है। पकड़ा गया फिल्म प्रोड्यूसर लखनऊ में एक फर्जी कॉल सेंटर भी चलाता था। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता