ब्रेकिंग
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा फेरबदल, 90 सीओ का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टबैंक से पैसे निकाल बेटी के घर पहुंचे व्यवसायी से 5 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकार

बिहार: शादी समारोह में जमकर चलाई ठांय-ठांय गोलियां, दूल्हे की मां और कैमरामेन समेत 4 लोगों को गोली लगी

BHOJPUR: बिहार में पुलिस की ओर से कार्रवाई और सख्त निर्देश के बाद भी हर्ष फायरिंग नहीं थम रहा है. ताजा मामला राज्य के भोजपुर जिले में दो अलग-अलग शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से 4 लोग घायल हो गए. जह

 बिहार: शादी समारोह में जमकर चलाई ठांय-ठांय गोलियां, दूल्हे की मां और कैमरामेन समेत 4 लोगों को गोली लगी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

BHOJPUR: बिहार में पुलिस की ओर से कार्रवाई और सख्त निर्देश के बाद भी हर्ष फायरिंग नहीं थम रहा है. ताजा मामला राज्य के भोजपुर जिले में दो अलग-अलग शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से 4 लोग घायल हो गए. जहां एक तिलक समारोह के दौरान गोली चलने से दूल्हे की मां घायल हो गई. दूसरा एक बारात में द्वार पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग हुई. इस फायरिंग में कैमरामेन समेत 3 लोग घायल हो गए. जिन्हें आरा के विभिन्न हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है. इनमें कुछ की हालत गंभीर है.


बताया जा रहा है कि जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा बसंतपुर गांव में मंगलवार की देर रात बारात की द्वार पूजा हो रही थी. तभी किसी ने हर्ष फायरिंग की गई. कैमरामैन को दोनों पैर और दो लोगों को दाहिने पैर में छर्रा लग गया. इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए. उनका आरा के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.


घायलों में बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एकडार गांव निवासी मुकेश कुमार यादव, उसी गांव के निवासी राजेंद्र यादव और तीसरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी वीर राय शामिल हैं. इस हर्ष फायरिंग मेंं मुकेश कुमार यादव पेशे से कैमरामैन है और वह शादी-विवाह एवं पार्टियों में वीडियो रिकॉर्डिंग का काम करता है.


वही इस घटना के बाद बारातियों और सरातियो के बीच भगदड़ मच गई. सभी लोग इधर-उधर भागने लगे. देखते ही देखते शादी की खुशियों का माहौल सन्नाटे में तब्दील हो गया. फिलहाल लड़की पक्ष में आए किन लोगों द्वारा हर्ष फायरिंग की गई, अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस जांच में जुटी हुई है.



टैग्स