ब्रेकिंग
थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत; एक गंभीर, हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे✦‘जल्दी शादी करो और 5-5 बच्चे पैदा करो’: भाजपा सांसद ने हिंदू युवाओं से की अपील, कहा..कम हो गया है सनातनियों में जन्म दर✦चंद लाइक-कमेंट और सब्सक्राइब के चक्कर में गई जान, रील बनाते वक्त डूबा नाबालिग; SDRF ने बरामद किया शव✦बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण✦थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत; एक गंभीर, हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे✦‘जल्दी शादी करो और 5-5 बच्चे पैदा करो’: भाजपा सांसद ने हिंदू युवाओं से की अपील, कहा..कम हो गया है सनातनियों में जन्म दर✦चंद लाइक-कमेंट और सब्सक्राइब के चक्कर में गई जान, रील बनाते वक्त डूबा नाबालिग; SDRF ने बरामद किया शव✦बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण

भोजपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कॉर्पियो से 28 KG गांजा बरामद, बाप-बेटा गिरफ्तार

भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक स्कॉर्पियो से 28 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: भोजपुर जिले के पीरो अनुमंडल अंतर्गत सिकरहटा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 किलो गांजा के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए वाहन जांच अभियान में पुलिस को यह अहम सफलता मिली।


सिकरहटा थानाध्यक्ष सनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक चारपहिया वाहन से भारी मात्रा में गांजा की खेप गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में एक टीम गठित कर फतेहपुर बाजार के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच के दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (BR 1JG 9041) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखे दो काले बैग से कुल 28 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। गांजा मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर ही वाहन सवार पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपितों की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौंर गांव निवासी श्रीराम सिंह के पुत्र शशि भूषण सिंह तथा उनके पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने गांजा के साथ स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन इलाकों में की जानी थी। सिकरहटा थाना की इस कार्रवाई से इलाके में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। लगातार चल रहे अभियान से पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता