ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात अपराधी बुटन चौधरी के घर रेड, AK-47-हैंड ग्रेनेड सहित कारतूस बरामद

दो लाख का इनामी बुटन चौधरी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। वहीं पुलिस ने बुटन चौधरी के भाई उपेंद्र चौधरी को गिरफ्तार पर पूछताछ शुरू कर दी है। उपेंद्र चौधरी मुखिया पति है, उसकी पत्नी उर्मिला देवी बेलाउर पंचायत की मुखिया हैं।

BIHAR
पुलिस की कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: आरा से बड़ी खबर आ रही है जहां भोजपुर पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। भोजपुर पुलिस इसे अब तक की सबसे बड़ी सफलता मान रही है। मामला भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव का है। जहां के रहने वाला कुख्यात ईनामी बुटन चौधरी के घर पर एसटीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की है।


इस छापेमारी में पुलिस ने बुटन चौधरी के घर से कई हथियार बरामद किए हैं। हालांकि, दो लाख का इनामी बुटन चौधरी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। वहीं पुलिस ने बुटन चौधरी के भाई उपेंद्र चौधरी को गिरफ्तार पर पूछताछ शुरू कर दी है। उपेंद्र चौधरी मुखिया पति है, उसकी पत्नी उर्मिला देवी बेलाउर पंचायत की मुखिया हैं। 


कुख्यात इनामी बुटन चौधरी के घर पर हुई छापामारी में एके-47 रायफल के अलावे दो मैग्जीन, एके-47 का 43 कारतूस, दो हैंड ग्रेनेड , इंसास राइफल का दो मैग्जीन बरामद किया गया है। इस छापेमारी की सूचना भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। फरार बुटन चौधरी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात अपराधी बुटन चौधरी के घर रेड, AK-47-हैंड ग्रेनेड सहित कारतूस बरामद

टैग्स