ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

उत्पाद विभाग की टीम पर शराबियों ने किया हमला, 4 लोग गिरफ्तार

DANAPUR: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब पीने और बेचने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। बिक्रम थाना क्षेत्र के मंझौली मुसहरी के पास शराबियों ने छापेमारी के दौरान

उत्पाद विभाग की टीम पर शराबियों ने किया हमला, 4 लोग गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DANAPUR: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब पीने और बेचने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। बिक्रम थाना क्षेत्र के मंझौली मुसहरी के पास शराबियों ने छापेमारी के दौरान मद्य निषेध विभाग की टीम पर हमला कर दिया। जिसमें एक सिपाही सहित अन्य लोग घायल हो गये। वही हमले के दौरान दो वाहनों का शीशा फुट गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बताया जाता है कि घटना गुरुवार की शाम की है। जहां गुप्त सूचना पर पालीगंज मद्य निषेध विभाग की टीम मंझौली मुसहरी के पास छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस को देखते ही शराबियों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच शराबियों के एक झुंड ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसमे अफरा-तफरी मच गयी। हमला के दौरान लोगों ने दो पुलिस वाहन का शीशा तोड़ दिया। उत्पाद विभाग की टीम अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी। 


आबकारी टीम पर हमला करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को खदेड़ कर काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया। सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस से मारपीट किये जाने का मामला दर्ज किया गया है। आबकारी विभाग के अनुमंडल इंचार्ज दीपक कुमार सिन्हा ने बताया की गुप्त सूचना मिली की मंझौली मुसहरी में भारी मात्रा में अवैध महुआ और अवैध शराब की बिक्री हो रही हैं। सूचना पर आबकारी विभाग की टीम चार गाड़ियों के साथ पहुंची थी। दर्जनों पुलिस के साथ मंझौली मुसहरी में अवैध शराब को जब्त किया गया। शराब को नष्ट किया जा रहा था। तभी कुछ शराबियों ने पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। पुलिस की गाड़ी पर पथराव भी किया गया। इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है। 

उत्पाद विभाग की टीम पर शराबियों ने किया हमला, 4 लोग गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम पर शराबियों ने किया हमला, 4 लोग गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम पर शराबियों ने किया हमला, 4 लोग गिरफ्तार