ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

पत्रकार को गाली देने का ऑडियो वायरल, भोजपुर के अगिआंव BDO पर कार्रवाई की मांग, जिले भर के पत्रकारों में आक्रोश

ARRAH: एक तरफ जहां जिले में पोस्टिंग के बाद जिले के आलाधिकारी अपने कर्मचारियों को ये हिदायत देते हैं कि यदि उनके कार्यालय में कोई आम जनता भी जाय या उन्हें फोन करे तो उस व्यक्त

पत्रकार को गाली देने का ऑडियो वायरल, भोजपुर के अगिआंव BDO पर कार्रवाई की मांग, जिले भर के पत्रकारों में आक्रोश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: एक तरफ जहां जिले में पोस्टिंग के बाद जिले के आलाधिकारी अपने कर्मचारियों को ये हिदायत देते हैं कि यदि उनके कार्यालय में कोई आम जनता भी जाय या उन्हें फोन करे तो उस व्यक्ति से उन्हें अदब से पेश आना है। लेकिन बिहार में अफसरशाही इतनी हावी है की उन्हें पत्रकार भी फोन करके अगर सवाल पूछे तो वैसे अधिकारी पत्रकारों के साथ तू ताड़क और गाली गलौज भी करते है। 


दरअसल पूरा मामला भोजपुर जिले के अगिआंव प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार से जुड़ा है। जहां आज अगिआंव प्रखंड के दैनिक जागरण के पत्रकार श्रीराम सिंह ने अपने अख़बार के ख़बर संकलन के लिए जब प्रखंड कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय में ताला बंद था, तब पत्रकार ने फोन कर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार से कहा की मैं दैनिक जागरण का पत्रकार बोल रहा हूं, इतना सुनते ही अगिआंव प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार आग बबूला हो गए और पत्रकार के साथ तू ताड़क और गाली गलौज पर उतारू हो गए। 


जब अगिआंव प्रखंड के पत्रकार ने कहा की मैं भी तू ताड़क कर सकता हूं तो प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने पत्रकार को गाली देने लगे जिसका ऑडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस घटना के बाद जिले भर के पत्रकारों में रोष व्याप्त है। इस घटना के बाद जब आरा के पत्रकारों ने जिला पदाधिकारी भोजपुर से बात की तो उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जहां कराने की बात कही। वहीं इस घटना से आक्रोशित आईरा संगठन (ऑल इंडिया रिपोर्टर एसोसिएशन) ने सही कार्रवाई ना होने पर आंदोलन करने की बात कही है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता