ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

बिहार में डबल मर्डर से हड़कंप, बदमाशों ने घर में घुसकर मां-बेटे को मारी गोली

ARRAH : इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर मां-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। एस साथ दो लोगों की हत्या से इलाके के लोगों में सनसनी फैल ग

बिहार में डबल मर्डर से हड़कंप, बदमाशों ने घर में घुसकर मां-बेटे को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARRAH : इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर मां-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। एस साथ दो लोगों की हत्या से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के रघु टोला मुहल्ले की है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक आरा शहर के रघु टोला मोम फैक्ट्री के पास शनिवार की देर रात अपराधियों ने घर में घुसकर मां- बेटे को गोली मार दी। वारदात के वक्त दोनों मां-बेटा घर में सो रहे थे। रविवार की सुबह दोनों का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय सुमित्रा देवी और 28 वर्षीय अवधेश के रूप में हुई है।


घटना की सूचना मिलते ही एसपी संजय कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जल्द ही हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।