ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

रिश्वत बटोर रहे 7 जवानों पर FIR, थानेदार को शोकॉज नोटिस, SP ने कहा.. कंट्रोल में नहीं हैं पुलिसवाले

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी के भारी संकट में भी पुलिसवालों की ऐसी करतूतें सामने आ रही हैं, जिससे डिपार्टमेंट का सिर नीचे झुक गया है. ताजा मामला भोजपुर जिले का है, जहां रि

रिश्वत बटोर रहे 7 जवानों पर FIR, थानेदार को शोकॉज नोटिस, SP ने कहा.. कंट्रोल में नहीं हैं पुलिसवाले
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी के भारी संकट में भी पुलिसवालों की ऐसी करतूतें सामने आ रही हैं, जिससे डिपार्टमेंट का सिर नीचे झुक गया है. ताजा मामला भोजपुर जिले का है, जहां रिश्वतखोरी के आरोप में 7 जवानों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. साथ ही पुलिस कप्तान ने थानेदार को शोकॉज नीतिके भेजकर इस मामले में उसका पक्ष मांगा है. एसपी ने कहा है कि दोषी पुलिसकर्मियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 


मामला भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना से जुड़ा है. दरअसल सैप जवानों पर अवैध वसूली करने का आरोप लगा है. मामला सामने आने के बाद एसपी राकेश कुमार दूबे ने थाने में तैनात सात सैप जवानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. उन्होंने थानाध्यक्ष को भी शोकॉज किया है.


बताया जा रहा है कि पुलिस कप्तान राकेश दूबे जिले के दक्षिणी इलाके के थानों का निरीक्षण करने निकले थे.इस क्रम में एसपी अजीमाबाद थाना पहुंचे तो उनके सामने सैप जवानों द्वारा ट्रक चालकों से पैसा वसूलने की बात सामने आई. इस घटना को लेकर नाराज एसपी ने थानेदार की जमकर क्लास लगाई. मौके पर ही 7 सैप जवानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया.


भोजपुर एसपी राकेश दूबे ने मीडिया को बताया कि थानेदार को अपने जवानों पर कंट्रोल नहीं है. ऐसी स्थिति बर्दाश्त लायक नहीं है. शोकॉज का जवाब आने के बाद सख्त कार्रवाई की जायेगी. 

टैग्स