ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार: मार्वल दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, बाल-बाल बची लोगों की जान

ARA: बिहार में बेखौफ अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला आरा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। फायरिंग के बाद मौके पर अफ

बिहार: मार्वल दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, बाल-बाल बची लोगों की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: बिहार में बेखौफ अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला आरा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गनीमत की बात रही कि गोलीबारी की इस घटना में किसी की जान नहीं गई। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास मार्बल दुकान की है।


बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह बुधवार को भी मार्वल दुकान समय से खुल गया था। दुकान के मालिक विकास कुमार दुकान में बैठे हुए थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे और उनमें से एक गाड़ी से नीचे उतरा और फायरिंग करने लगा। इस दौरान बदमाश ने करीब पांच से छह राउंड फायरिंग की। दुकान मालिक और ग्राहकों ने किसी तरह से छिपकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।


दुकानदार द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखे बरामद किए हैं। फायरिंग की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। किस कारण से बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।