ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार: बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग

ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को दिनदहाड़े गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। अपराधियों की गोली प्रॉपर्टी डीलर के सिर के ऊपरी हिस्से में लगी

बिहार: बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARA: खबर भोजपुर से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को दिनदहाड़े गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। अपराधियों की गोली प्रॉपर्टी डीलर के सिर के ऊपरी हिस्से में लगी है। घायल प्रॉपर्टी डीलर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव की है।


अपराधियों की गोली के शिकार हुए प्रॉपर्टी डीलर की पहचान कोईलवर थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव निवासी राघव सिंह के 40 वर्षीय बेटे मिथिलेश सिंह के रूप में हुई है। जख्मी प्रॉपर्टी डीलर मिथिलेश सिंह की भाभी कोईलवर प्रखंड के दौलतपुर पंचायत की मुखिया हैं। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर मिथिलेश सिंह साल 2013 में मोहम्मदपुर गांव के ही रामाधार पांडेय एवं जितेंद्र पांडेय से 17 कट्ठा जमीन खरीदा था। शुक्रवार की दोपहर जब वह उक्त जमीन की नापी करवाने के बाद घेराबंदी करा रहे थे। तभी गांव के ही विनोद पांडेय, जय प्रकाश पांडेय, महेश पांडेय,विक्की पांडेय एवं उनके घर की एक महिला हथियार लेकर वहां आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। जब मिथिलेश सिंह ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।


गोली लगने के बाद मिथिलेश सिंह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और मिथिलेश सिंह को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गए। इसके बाद घायल प्रॉपर्टी डीलर को बेहतर इलाज के लिए बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने मिथिलेश सिंह को खतरे से बाहर बताया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 


एसपी ने बताया कि जयप्रकाश पांडेय और उनके भाइयों तथा मुखिया के परिवार के सदस्यों के बीच एक जमीन को लेकर विवाद था। जिसका निस्तारण भी शनिवार की भूमि विवाद जनता दरबार में अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष द्वारा कर दिया गया था। मुखिया परिवार द्वारा उस जमीन का घेराव किया जा रहा था। उसी के क्रम में जय प्रकाश पांडेय और उनके परिवार के सदस्यों ने मिथिलेश सिंह के ऊपर फायरिंग कर दी। जिससे उनकी सिर में गोली छिलते हुए निकल गई। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता