ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

आम के लिए बुजुर्ग को मारी गोली, पुलिस ने खदेड़कर 2 आरोपियों को पकड़ा, तीसरे की तलाश जारी

ARRAH: आम तोड़ने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक बुजुर्ग को गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गये। आनन फान

आम के लिए बुजुर्ग को मारी गोली, पुलिस ने खदेड़कर 2 आरोपियों को पकड़ा, तीसरे की तलाश जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: आम तोड़ने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक बुजुर्ग को गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गये। आनन फानन में पास के अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को खदेड़कर पकड़ा। जिससे पूछताछ की जा रही है। वही एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 


घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दिउल गांव की है जहां पेड़ से आम तोड़ने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के बुजुर्ग विनय पांडेय को गोली मार दी। जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गये। बताया जाता है कि इस दौरान करीब 9 राउंड फायरिंग की गयी है। फिलहाल घायल बुजुर्ग का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वही पुलिस ने दो आरोपी विकास पांडेय और राजकिशोर पांडेय को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


पुलिस का दावा है कि तीसरा आरोपी भी जल्द सलाखों के पीछे होगा। जगदीशपुर डीएसपी राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि लंबे समय से विनय पांडेय और राजेंद्र पांडेय के बीच आम के बागिचे को लेकर विवाद चल रहा था। आम के फल को लेकर इस बार फिर से दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जो इतना बढ़ गया कि गोलीबारी तक पहुंच गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।