ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

प्रेमी और प्रेमिका ने किया सुसाइड, एक ही फंदे से लटका मिला दोनों का शव

ARA: भोजपुर जिले में एक बार फिर प्रेमी युगल ने सुसाइड कर लिया है. प्रेमी और प्रेमिका का शव एक ही फंदे से लटका मिला है. यह घटना कोइलवर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव की है.

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

ARA: भोजपुर जिले में एक बार फिर प्रेमी युगल ने सुसाइड कर लिया है. प्रेमी और प्रेमिका का शव एक ही फंदे से लटका मिला है. यह घटना कोइलवर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव की है. 

दोनों एक ही गांव के थे रहने वाले

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि प्रेमी सुशील कुमार और प्रेमिका सोनी कुमारी जमालपुर गांव के रहने वाले थे. दोनों के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिजन तैयार नहीं थे. जिसके बाद दोनों ने सुसाइड कर ली.


 दोनों घर से थे लापता

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों अपने-अपने घरों से बिना परिजनों को बताए ही घर से निकल गए थे. दोनों के परिजन खोज रहे थे, लेकिन बाद में दोनों का शव एक बंद पड़े आटा चक्की में किसी ने देखा. दोनों का शव फंदे से लटका हुआ था. जिसके बाद परिजनों को सूचना दी. दोनों के परिजनों घटनास्थल पर पहुंचे. इस बीच पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस पहुंची और दोनों के शवों को आरा सदर हॉस्पिटल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वही, प्रेमी और प्रेमिका के परिजन कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे है. बता दें कि 6 जुलाई को भी संदेश थाना क्षेत्र में प्रेमी और प्रेमिका ने बागीचे में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली थी. एक सप्ताह में प्रेमी युगल के सुसाइड की यह दूसरी घटना है. 

टैग्स