ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, नाच के दौरान बैठने को लेकर हुआ था विवाद

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर में नाच के दौरान बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद दबंगों ने एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को अरेस्ट किया है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर में नाच देखने के दौरान बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद दबंगों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सिकरहटा थाना क्षेत्र के पटखौली गांव की है।


मृतक की पहचान पटखौली गांव निवासी सुरेंद्र राम के 24 वर्षीय बेटे राकेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश का सलेक्शन बिहार पुलिस कांस्टेबल में हो चुका था। मृतक के शरीर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है।


परिजनों का आरोप है कि नाच देखने के दौरान हुए विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि बीते 13 मई को राकेश के चाचा उपेंद्र राम की बेटी की बारात आई थी। बारातियों के मनोरंजन के लिए नाच का प्रोग्राम रखा गया था। नाच का प्रोग्राम चल रहा था, तभी गांव के कुछ दबंग वहां पहुंच गए। इस दौरान दबंगों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कुछ बारातियों को कुर्सी से जबरन हटा दिया और खुद कुर्सी पर बैठ गए। 


इस दौरान जब बारात में मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया तो दबंग उनके साथ उलझ गए। विवाद को सुलझाने के लिए जब राकेश ने बीच बचाव किया तो दबंगों ने 24 घंटे में उसे जान से मानरे की धमकी दी थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को अरेस्ट किया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता