ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: सनकी बेटे ने तलवार से पिता का गला उतारा, संपत्ति के लिए बन गया हत्यारा

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर में एक बेटे ने ही अपने पिता की बेरहमी से जान ले ली. बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर स्थित आरा से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक सनकी बेटे ने संपत्ति के लिए अपने ही पिता की तलवार के गला काट कर हत्या कर दी। मृतक का शव खेत से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मोतीटोला गांव की है।


मृतक की पहचान मोतीटोला गांव निवासी शिव प्रसन्न सिंह के 50 वर्षीय बेटे सत्येन्द्र सिंह उर्फ जयप्रकाश सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक जयप्रकाश सिंह खेत की तरफ गए थे। इसी दौरान पहली पत्नी का बेटा विष्णु कुमार वहां पहुंचा और पिता पर तलवार से वार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


जयप्रकाश सिंह की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जगदीशपुर थाने की पुलिस टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। घटनास्थल पर जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली।


जानकारी के मुताबिक, मृतक जयप्रकाश सिंह ने दो शादियां कर रखी थी। संपत्ति के बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। इसको लेकर गांव में कई बार पंचायती भी हो चुकी थी। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि संपत्ति विवाद को लेकर ही पहली पत्नी के बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता