ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों ने खूब मचाया तांडव, तनिष्क शोरूम में लूट की बड़ी वारदात को दिया अंजाम; थाने में सोती रह गई पुलिस

Bihar Crime News: बिहार के आरा में एक बार फ़िर से अपराधियों ने पुलिस की नाक के नीचे लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने हथियार के बल पर तनिष्क शोरूम को अपना निशा

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के आरा में एक बार फ़िर से अपराधियों ने पुलिस की नाक के नीचे लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने हथियार के बल पर तनिष्क शोरूम को अपना निशाना बनाया है। लूट के बाद अपराधियों ने तनिष्क के गार्ड से राइफल भी छीन लिया है और आसानी से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। इतनी बड़ी घटना के बावजूद पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी और पुलिस के जवान थाने में नींद में सोते रह गए।


दरअसल, पूरा मामला भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाली चौक की है, जहां गोपाली चौक स्थित तनिष्क शोरूम में हथियार के बल पर अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधी ग्राहक के वेश में तनिष्क शोरूम में पहुंचे थे और मौका देखते ही घटना को अंजाम दिया है हालांकि अभी इस घटना में अपराधियों ने कितने की लूट की है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं लूट के बाद अपराधियों ने गार्ड का हथियार भी छीन लिया है। 


वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना के पुलिस दलबल के साथ गोपाली चौक तनिष्क शोरूम में पहुंची है। शोरूम में पहुंचने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं शोरूम में पहुंचने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लग गई है। वही इस घटना ने एक बार फिर से लायन आर्डर पर सवाल खड़ा कर दिया है। क्योंकि कल बीते रात ही भोजपुर जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर हुआ था। जिसमें दो अपराधी पकड़े गए थे। लेकिन इस घटना के 12 घंटे के बाद ही अपराधियों ने एक और बड़ी घटना को अंजाम दे दिया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता