ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: पुलिस एनकाउंटर में घायल कुख्यात बदमाश की पटना में मौत, प्रॉपर्टी डीलर को मारी थी गोली

Bihar Crime News: बीते 10 मार्च को भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र स्थित नयका टोला के पास अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गोली मार दी थी

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बीते 10 मार्च को भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र स्थित नयका टोला के पास अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गोली मार दी थी। पुलिस एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात अपराधी छोटू मिश्रा की इलाज के दौरान मौत मौत हो गई है।


दरअसल, बीते 9 मार्च को बिहार के भोजपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस घटना में दो बदमाशों को गोली लगी थी। दोनों बदमाश एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर भाग रहे थे, तभी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और अपराधियों की घेराबंदी शुरू कर दी। 


खुद को घिरता हुए देख अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी थी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोली चलाई जो दो अपराधियों को लगी थी।पुलिस ने दोनों के पास से पिस्टल और गोली बरामद किया था। पुलिस ने जख्मी प्रॉपर्टी डीलर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। गंभीर हालत में आज ही छोटू मिश्रा को पटना रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता