ब्रेकिंग
Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल✦Bihar Politics: 'ये गुंजन... ये चंदन...' अनंत सिंह पर मीसा भारती का भोजपुरी तंज, बोलीं- वो कहां जाएंगे, नहीं जाएंगे ...कुछ मालूम नहीं!✦Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर✦Bihar Politics: बिहार में 40 से 60 होंगी लोकसभा सीटें? 10 सीटों के बंटवारे से कहीं टूटेगा RJD का MY समीकरण तो कहीं मजबूत होगा NDA का किला!✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल✦Bihar Politics: 'ये गुंजन... ये चंदन...' अनंत सिंह पर मीसा भारती का भोजपुरी तंज, बोलीं- वो कहां जाएंगे, नहीं जाएंगे ...कुछ मालूम नहीं!✦Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर

BHOJPUR CRIME: बिहार के बालू माफिया ने यूपी से मंगवाया हथियार, 2 पिस्टल और 154 जिंदा कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

ARRAH: बालू माफिया को सप्लाई के लिए पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से हथियार और कारतूस बिहार में लाया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर भोजपुर पुलिस ने इसे बरामद कर लिया। वही एक

BHOJPUR CRIME: बिहार के बालू माफिया ने यूपी से मंगवाया हथियार, 2 पिस्टल और 154 जिंदा कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: बालू माफिया को सप्लाई के लिए पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से हथियार और कारतूस बिहार में लाया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर भोजपुर पुलिस ने  इसे बरामद कर लिया। वही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी हथियार तस्कर को दबोचा है। 


इस बात की जानकारी भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को दी। भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बताया कि भोजपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से हथियार और जिंदा कारतूस लाकर हथियार तस्कर भोजपुर में बालू माफिया को सप्लाई करने आ रहा है। जिसके बाद भोजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ टू रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में आरा नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहारी के साथ एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गयी। 


छापेमारी के दौरान भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और पिस्टल के साथ एक तस्कर को दबोचा गया। हथियार तस्कर की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सरपतजहा थाना अंतर्गत लल्लू चौहान का बेटा मंजीत चौहान के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में हथियार तस्कर ने बताया कि उसे यह हथियार भोजपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छपरा गांव निवासी कृष्ण मुरारी सिंह के पुत्र दुर्गेश सिंह को सप्लाई करना था। भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बताया कि तस्कर के पास से 154 जिंदा कारतूस और 2 पिस्टल बरामद किया गया है। इस मामले में ऐसे कई लोगों का नाम सामने आ रहा है जिसकी जांच में पुलिस जुटी है।




रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता