ब्रेकिंग
Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत

भ्रष्टाचारी वीसी क्या आज पूछताछ के लिए पहुंचेंगे? एसवीयू कर रही है इंतजार

PATNA : भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से घिरे मगध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को आज विजिलेंस की स्पेशल यूनिट के सामने पूछताछ के लिए हाजिर होना है. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या अब तक वि

भ्रष्टाचारी वीसी क्या आज पूछताछ के लिए पहुंचेंगे? एसवीयू कर रही है इंतजार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से घिरे मगध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को आज विजिलेंस की स्पेशल यूनिट के सामने पूछताछ के लिए हाजिर होना है. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या अब तक विजिलेंस की एसवीयू को सहयोग नहीं करने वाले वीसी डॉ राजेंद्र प्रसाद पूछताछ में सहयोग करने पहुंचेंगे. एसवीयू ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को 20 जनवरी यानि आज अपने कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा है. आज उनका इंतजार करेगी और अगर आज भी कुलपति नहीं पहुंचते हैं तो फिर आगे एसवीयू  का रवैया सख्त हो सकता है.


आपको बता दें कि मगध विश्वविद्यालय के वीसी डॉ राजेंद्र प्रसाद कॉफी घोटाला में संलिप्त पाए गए थे और गंभीर आरोप लगने के बाद उनके खिलाफ विजिलेंस ने कार्रवाई की थी. भ्रष्टाचार का मामला भी दर्ज किया गया था. और इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है. लेकिन पूछताछ के लिए नोटिस जारी होने के बाद वीसी डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल लीव पर चले गए थे. ताज्जुब की बात यह है कि भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप झेल रहे कुलपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को राजभवन में मेडिकल लीव दे दिया.


रिजल्ट की स्पेशल यूनिट इसके पहले भी वीसी डॉ राजेंद्र प्रसाद को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुला चुकी है. लेकिन वह नहीं आए थे आज दूसरी बार उन्हें नोटिस जारी किया गया है. बुधवार को मगध विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर प्रोफेसर जयनंदन प्रसाद और केंद्रीय पुस्तकालय प्रभारी प्रोफेसर विनोद सिंह के साथ-साथ एक अन्य कर्मचारी सुबोध कुमार को निलंबित कर दिया गया. प्रभारी कुलपति के आदेश पर प्रभारी कुलसचिव ने निलंबन की अधिसूचना जारी कर दी.