ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

सहरसा में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार

SAHARSA: सहरसा में भारी मात्रा में कफ सिरप जब्त किया गया है साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। 2 हजार 600 बोतल प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरफ एक कार से बरामद किया गय

 सहरसा में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में भारी मात्रा में कफ सिरप जब्त किया गया है साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। 2 हजार 600 बोतल प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरफ एक कार से बरामद किया गया है। सदर थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में साईबर डीएसपी अजीत कुमार ने इस बात की जानकारी दी। 


बताया कि सदर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि बेंगहा बाईपास रोड में एक NEXON कार से दो व्यक्ति भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरफ लेकर आ रहा है, जो किसी कारोबारी को पहुँचाने जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर सदर थाना एवं जिला आसूचना ईकाई की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बेगहा बाईपास रोड जैसे ही पहुँचे तो पुलिस वाहन को देखकर कार पर सवार दोनों युवक कार घुमाकर भागने लगे, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। 


उक्त कार की तलाशी ली गई तो उसमें से कुल 260 लीटर प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफसिरफ बरामद किया गया एवं दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या - 830/24 धारा-30 (ए)/41 बिहार मधनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम-2022 (संशोधित) दर्जकर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम दिलवर कुमार, पे० - सचिन्द्र यादव, सा० - मजरहट, थाना - सिंहेश्वर, जिला - मधेपुरा, अजय कुमार पे० - गणेश प्रसाद यादव सा० - बेलहा घाट, थाना व जिला - मधेपुरा है। जिसके पास से अवैध कोडिनयुक्त कफसिरफ 260 लीटर (2600 पीस), 01 कार, 02 मोबाईल बरामद किया गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता