ब्रेकिंग
Bihar News : 3 हफ्ते बाद लौटे तेजस्वी यादव, पटना पहुंचते ही बांकीपुर में दिखाएंगे ताकत; 2 दिन का मेगा रोड शोBihar News : पटना में तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, देर रात कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिनों के लिए भेजे गए बेउर जेलBihar weather : बिहार में मॉनसून पर लगा 'ब्रेक'! 18 जिलों में येलो अलर्ट, जानिए कब लौटेगी झमाझम बारिशसीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगBihar News : 3 हफ्ते बाद लौटे तेजस्वी यादव, पटना पहुंचते ही बांकीपुर में दिखाएंगे ताकत; 2 दिन का मेगा रोड शोBihar News : पटना में तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, देर रात कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिनों के लिए भेजे गए बेउर जेलBihar weather : बिहार में मॉनसून पर लगा 'ब्रेक'! 18 जिलों में येलो अलर्ट, जानिए कब लौटेगी झमाझम बारिशसीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांग

भाई ने लूटी 40 लाख की रकम, बहन ने मां के साथ कर ली खुदकुशी

CHHAPRA : आपराधिक वारदात में शामिल होना किसी के परिवार पर कैसी आफत ला सकता है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण सारण जिले से सामने आया है. पिछले दिनों अपराधियों ने सारण जिले के मढ़ौरा थाना इल

भाई ने लूटी 40 लाख की रकम, बहन ने मां के साथ कर ली खुदकुशी
First Bihar
3 मिनट

CHHAPRA : आपराधिक वारदात में शामिल होना किसी के परिवार पर कैसी आफत ला सकता है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण सारण जिले से सामने आया है. पिछले दिनों अपराधियों ने सारण जिले के मढ़ौरा थाना इलाके के इसरोली गांव में एटीएम कैश लोडर से 40 लाख रुपए लूट लिए थे. इस मामले में पुलिस अपराधियों तक पहुंची तो बड़ा ही अजीबोगरीब घटनाक्रम हो गया. पुलिस ने लूट के एक आरोपी के घर से 60.5 लाख रुपये बरामद किए और उसके पिता को हिरासत में ले लिया. इसके बाद आरोपी की बहन और उसकी मां ने खुदकुशी कर ली.


अपने भाई के आपराधिक कारनामे से आत्मग्लानि के कारण बहन और उसकी मां ने खुदकुशी कर ली. बहन ने खुदकुशी के पहले चार पन्ने का सुसाइड नोट लिखा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. दरअसल, यह पूरा मामला 40 लाख रुपए की लूट से जुड़ा हुआ है. 


पुलिस ने जल्दी से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया जबकि एक अपराधी भागने में सफल रहा. पुलिस ने लूट की रकम में से 18 लाख रुपये से ज्यादा बरामद किए हैं. इसी दौरान पुलिस ने एक अपराधी के घर से देसी पिस्टल और पांच कारतूस भी बरामद किए. इस मामले में इस अपराधी के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पिता को जेल भेजे जाने के बाद अपराधी की बहन ने जो सुसाइड नोट लिखा. उसमें उसने कहा अगर कोई गलती करता है तो इसका मतलब यह नहीं कि उसके मां-बाप को सजा दी जाए.


लूट कांड के आरोपी युवक की बहन रूपा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है- मैं रूपा कुमारी पुलिस पदाधिकारियों से हाथ जोड़कर अनुरोध करती हूं आप इसे जरूर पढ़ें. हम लोग इज्जत की जिंदगी जीना चाहते थे मगर ऐसा नसीब नहीं हुआ. कुछ गांव वालों ने हम लोगों को बर्बाद कर दिया तो कुछ सोनू ने. हर मां बाप का सपना होता है कि उनका औलाद सही हो. लेकिन ऐसा मेरे मम्मी पापा के किस्मत में नहीं था. बहन रूपा ने अपने सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र किया है कि कैसे पिता अपने बेटा पर नियंत्रण नहीं रख पाए और वह अपराध की तरह आगे बढ़ता चला गया इस घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. 

टैग्स