ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

भाई ने दिखायी दरिंदगी, सुपौल में घर में सोये भाई-भाभी को जिंदा जलाया

SUPAUL :सुपौल से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमीन के विवाद में भाई ने ही अपने भाई-भाभी को जिंदा जला दिया। पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। <p

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SUPAUL :सुपौल से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जमीन के विवाद में भाई ने ही अपने भाई-भाभी को जिंदा जला दिया। पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। 


जमीन विवाद में पति-पत्नी को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना के चकला निर्मली की ये घटना है। राम चंद्र मुखिया और उनकी पत्नी की जलाकर हत्या कर दी गयी। रामचंद्र मुखिया के छोटे भाई  रामलखन मुखिया ने ही वारदात को अंजाम दिया । पुलिस सूत्रों से मिली जानाकारी के अनुसार मृतक राम चंद्र मुखिया ड्राइवर का काम करता था, जो हाल ही में पेरेलाइसिस का शिकार हो गया था। उसके छोटे-छोटे बच्चे भी उसके साथ नही रहते थे। कुछ साल पहले ही उसने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर चकला निर्मली में जमीन खऱीदी थी।  छोटा भाई रामलखन मुखिया अपने नाम से जमीन लिखने का दवाब बना रहा था।  


मृतक राम चंद्र मुखिया की बेटी रानी ने बताया कि उसके चाचा रामलखन मुखिया के द्वारा बार-बार जिंदा जलाकर  मार देने की धमकी उन्हें  दी जा रही थी। उसने बताया कि वो अपने चाचा-चाची के डर से ही बगल पड़ोसी के यहां रह रही थी वहीं उसकी छोटी बहन अपनी मौसी के यहां रहती थी। अकेला पाकर उन्होनें घटना को अंजम दिया है। मौके पर सदर थाना की पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि दोनों ही शव 90 फीसदी तक झुलस चुके हैं। इस वजह से पुलिस को जांच में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया है। वहीं आरोपी रामलखन मुखिया और उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता