ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: चार साल पहले पत्नी की हत्या, अब युवक की भी मिली लाश; परिवार ने जताई साजिश की आशंका

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर के कोवाली मैदान में बोरी में बंद एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छोटू कुरैशी के रूप में हुई है, जिसकी मौत संदिग्ध हालात में हुई।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर जिले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना बबरगंज थाना क्षेत्र की है, जहां हुसैनाबाद मोगलपुरा जे निवासी मोहम्मद नाजिम कुरैशी के पुत्र मो. छोटू कुरैशी का शव कोवाली मैदान में एक बोरी में बंद हालत में पाया गया। शव पर कई जगह गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जिससे स्पष्ट है कि युवक की मौत सामान्य नहीं, बल्कि संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।


घटना की सूचना मिलते ही बबरगंज थाना पुलिस और सिटी डीएसपी टू राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया ताकि साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से संकलित किया जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच सभी संभावित कोणों से की जा रही है।


मृतक के पिता मो. नाजिम कुरैशी ने बताया कि उनका बेटा छोटू गुरुवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह जब मोहल्ले के लोगों ने कोवाली मैदान में एक बोरी पड़ी देखी तो शक हुआ। पुलिस को सूचना दी गई, और बोरी खोलने पर छोटू कुरैशी का शव बरामद हुआ।


परिजनों को आशंका है कि छोटू ट्रेनों में चोरी और छिनतई जैसी घटनाओं में शामिल था और संभवतः किसी वारदात के दौरान ट्रेन से गिर गया होगा। इसके बाद उसके साथियों ने उसकी लाश को पहचान छिपाने के उद्देश्य से कोवाली मैदान में फेंक दिया और फरार हो गए।


परिजनों ने यह भी खुलासा किया कि मृतक छोटू की पत्नी की भी चार साल पहले हत्या कर दी गई थी। वह उस समय गर्भवती थी और कुछ अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मारकर उसकी जान ले ली थी। इससे पहले भी परिवार पर आपराधिक हमले हो चुके हैं, जिससे यह मामला और भी जटिल हो गया है।


डीएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। वहीं, क्षेत्र में दहशत और गुस्से का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग आरोपी साथियों की गिरफ्तारी और मृतक के आपराधिक इतिहास की जांच की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता