ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

ट्रांसपोर्ट के दो गोदामों से भारी मात्रा में पटाखा बरामद, गोदाम को किया गया सील

BHAGALPUR: भागलपुर के हबीबपुर थाना इलाके के सरदारपुर गांव स्थित अन्नपूर्णा ट्रांसपोर्ट के दो गोदामों से पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया है जिसके बाद गोदाम को पुलिस न

ट्रांसपोर्ट के दो गोदामों से भारी मात्रा में पटाखा बरामद, गोदाम को किया गया सील
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर के हबीबपुर थाना इलाके के सरदारपुर गांव स्थित अन्नपूर्णा ट्रांसपोर्ट के दो गोदामों से पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया है जिसके बाद गोदाम को पुलिस ने सील कर दिया है। इतनी मात्रा में पटाखा मिलने से पुलिस भी हैरान हैं। 


गौरतलब है कि भागलपुर के काजीवली चक में 3 मार्च की देर रात बम ब्लास्ट हुआ था जिसमें 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी थी। इस घटना के बाद मामले की जांच शुरू की गयी। पुलिसिया दबिश के बाद मुख्य आरोपी मो. आजाद ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है। 


भागलपुर एसएसपी बाबू राम ने सभी थानाध्यक्ष के साथ बैठक की थी। बैठक के दौरान उन्होंने शहर से पटाखा के अवैध कारोबार को खत्म किए जाने का निर्देश दिया था। एसएसपी के निर्देश के बाद लगातार छापेमारी शुरू की गयी। सुलतानगंज, कोतवाली और सबौर थाना क्षेत्र में छापेमारी की गयी। 


इसी दौरान हबीबपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर गांव स्थित मां अन्नपूर्णा ट्रांसपोर्ट में जब पुलिस ने रेड मारी तब गोदाम में रखे पटाखे को देख पुलिस भी हैरान रह गयी। मां अन्नपूर्णा के दो गोदामों से भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया गया है। 


बताया जा रहा है की दोनों गोदामों में मां अन्नपूर्णा ट्रांसपोर्ट सहित कई अन्य ट्रांसपोर्ट का माल रखा जाता है। जब्त पटाखे को प्रदीप मवांडीय और विकास मवांडीय ने मंगाए थे। हबीबपुर पुलिस और SIT ने संयुक्त कार्रवाई की और पटाखा जब्त कर लिया वही दोनों गोदामों को सील कर दिया गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें