ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

सृजन घोटाला मामले में जेल में बंद कारोबारी की पत्नी की संपत्ति होगी जब्त, BOI बैंक से लिया था 60 लाख का लोन

BHAGALPUR: सृजन घोटाले में जेल में बंद कारोबारी एनवी राजू की पत्नी की संपतियों को अब बैंक जब्त करेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा ने कारोबारी की पत्नी रुचि सेनापति के नाम नोटिस भेजा है। अं

सृजन घोटाला मामले में जेल में बंद कारोबारी की पत्नी की संपत्ति होगी जब्त, BOI बैंक से लिया था 60 लाख का लोन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: सृजन घोटाले में जेल में बंद कारोबारी एनवी राजू की पत्नी की संपतियों को अब बैंक जब्त करेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा ने कारोबारी की पत्नी रुचि सेनापति के नाम नोटिस भेजा है। अंगिका सेल्स के नाम 60 लाख का लोन लिया गया था। अब बैंक सूद समेत पैसा वसूलेगी। कुल 63 लाख 32 हजार 178 रुपये की राशि डिपोजिट करने का अल्टीमेटम भी दिया गया है। लोन की राशि यदि जमा नही की गयी तब कारोबारी की पत्नी के नाम से जितनी संपत्ति है उसे नीलाम किया जाएगा।


बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों ने बताया कि जेल में बंद कारोबारी एनवी राजू ने अपनी पत्नी के नाम पर बैंक से 60 लाख रुपये का कर्ज लिया था। जिसे आज तक नहीं चुकाया गया। अंगिका सेल्स के नाम पर लिए गये लोन की राशि यदि नहीं चुकायी गयी तब बैंक उनकी संपत्तियों को नीलाम करेगी और NPA खाते को क्लोज किया जाएगा।


बता दें कि अंगिका विहार अपार्टमेंट की फ्लैट संख्या 204, कचहरी चौक स्थित अद्यावती टावर में 1734 स्क्वायर फीट की फ्लैट संख्या 403 एवं 404 के साथ-साथ जगदीशपुर स्थित 6.624 डिसमिल जमीन को भी जब्त करने की तैयारी की जा रही है। 


अद्यावती टावर और जगदीशपुर वाली जमीन कारोबारी एनवी राजू के नाम से है जबकि अंगिका विहार में फ्लैट उनकी पत्नी रुचि सेनापति के नाम से है। बकाए राशि का भुगतान बैंक सुद समेत करेगी। इसके लिए बैंक जल्द ही कार्रवाई करेगी। 


गौरतलब है कि सीबीआई ने 24 फरवरी को पटना के एक होटल से कारोबारी एनवी राजू को गिरफ्तार किया था। फिलहाल वे अभी पटना के फुलवारी जंल में बंद हैं। सीबीआई ने उन्हें छह केस में चार्जशीट दाखिल की थी।


सृजन घोटाला के बाद एनवी राजू शहर छोड़कर फरार हो गया था। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने उनकी पत्नी का नाम संदिग्ध में रखा था। बाद में यह केस सीबीआई के पास चली गयी जिसके बाद एनवी राजू को सीबीआई ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।