ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

जब थानाध्यक्ष ने युवक को मारी गोली, ग्रामीणों ने कर दिया पथराव, पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़

BHAGALPUR: घटना भागलपुर जिले की है, जहां नवगछिया में एक आरोपी के भतीजे को गोली मारे जाने के बाद पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस की कई गाड़ियों भी छतिग्रस्त कर दी गई। मामला इतना बढ़

जब थानाध्यक्ष ने युवक को मारी गोली, ग्रामीणों ने कर दिया पथराव, पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR: घटना भागलपुर जिले की है, जहां नवगछिया में एक आरोपी के भतीजे को गोली मारे जाने के बाद पुलिस और पब्लिक के बीच झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस की कई गाड़ियों भी छतिग्रस्त कर दी गई। मामला इतना बढ़ गया कि गुस्साए लोगों ने एक पुलिस अफसर का सर फोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने गांव के ही एक युवक राजीव को गोली मार दी। ग्रामीणों ने पुलिस पदाधिकारी को हटाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। 



घटना साधोपुर दियारा की है, जहां शनिवार को पुलिस ने राजीव को गोली मार दी। घायल शख्स ने बताया कि रंगरा थानाध्यक्ष महताब खां ने मुझे गोली मारी है। उसने बताया कि वे लोग मेरे चाचा को ढूंढने आये थे। इसी दौरान मुझसे चाचा के बारे में पूछने लगे। मैंने बस इतना ही कहा कि मुझे कोई जानकारी नहीं है, इतने में ही उन्होंने मुझपर गोली चला दी। 



घटना के बाद महिलाओं ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान रंगरा थानाध्यक्ष महताब खां सहित कई जवान घायल हो गये। इसके बाद पुलिस के जवानों ने महिला सिपाहियों के साथ खदेड़कर कई महिलाओ को पीटा। हालांकि, पुलिस पदाधिकारी महिलाओं को पीटने की बात से साफ इंकार कर रहे हैं। पुलिस की पिटाई से दो महिलाएं घायल होकर बेहोश भी हो गयीं।


इस घटना को लेकर, एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि राजीव को किसकी गोली लगी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 


टैग्स