ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

चर्चित सृजन घोटाले के 3 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, शुभलक्ष्मी सहित 3 को मिली जमानत

BHAGALPUR: भागलपुर में करोड़ों के चर्चित सृजन घोटाला मामले में 3 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सृजन महिला सहयोग समिति की चेयरपर्सन शुभलक्ष्मी प्रसाद, इंडियन

चर्चित सृजन घोटाले के 3 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, शुभलक्ष्मी सहित 3 को मिली जमानत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में करोड़ों के चर्चित सृजन घोटाला मामले में 3 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सृजन महिला सहयोग समिति की चेयरपर्सन शुभलक्ष्मी प्रसाद, इंडियन बैंक के असिस्टेंट मैनेजर, इंडियन बैंक के असिस्टेंट मैनेजर दिनकर गिग्गा और व्यवसायी एनवी राजू को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गयी है। 


इससे पहले पटना हाईकोर्ट ने इनकी जमानत याचिका को खारिज कर दी थी। जिसके बाद इन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों के वकीलों और अभियोजन पक्ष की दलील सुनने के बाद तीनों को जमानत दे दी। 


गौरतलब है कि फर्जी हस्तांक्षर के माध्यम से जालसाजों ने सृजन घोटाला किया था। सरकारी खाते में जमा राशि को सृजन के खाते में ट्रांसफर किया गया। इस मामले में एक आरोपी को 3 साल जेल में रहना पड़ा तो अन्य आरोपियों को डेढ़ साल जेल में रहना पड़ा था। इसी मामले में सृजन महिला सहयोग समिति की चेयरपर्सन समेत तीन को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है।     

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता