PATNA: 17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा के दिन पटना के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर पीएम मोदी के बर्थडे पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वीडियो बनाने पर 12 वर्षीय बच्चे प्रिंस की कथित तौर पर पिटाई कर दी गयी। इस घटना के बाद प्रिंस बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव से मिलकर पूरी घटना की जानकारी दी।
उसकी बातों को सुनकर तेजस्वी यादव हैरान रह गये। इतने छोटे बच्चे का कसूर क्या था, उसने दीया जलाने का वीडियो बनाया तो बीजेपी के लोगों ने उसे पीट डाला और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चे का रोते हुए वीडियो वायरल होने के बाद जब तेजस्वी यादव की नजर पड़ी तो उन्होंने बच्चे को मिलने के लिए बुलाया। तेजस्वी यादव ने प्रिंस के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि बाढ़ की भयावह विभीषिका के बीच विषम परिस्थितियों में जीवित बचा 12 वर्षीय प्रिंस कुमार पटना में गंगा किनारे भाजपाई सरकार द्वारा 100 करोड़ के "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम का वीडियो बना रहा था।
तभी वहाँ भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों की कुख्यात पार्टी भाजपा के गुंडे आकर इस 12 वर्षीय बच्चे को बेरहमी से पीटते हैं तथा सड़क की रेलिंग से नीचे नदी के समीप फेंक देते हैं। भीड़ इकट्ठी होती है तो पुलिस बच्चे को पीटकर वहीं बैठे सत्ताधारी गुंडों के साथ बच्चे को भी थाने ले जाती है। थाने जाकर उन भाजपाई गुंडों को छोड़ दिया जाता है तथा उल्टे पिटने वाले नाबालिग बच्चे को थाने में बंद कर दिया जाता है।
थाने से छोड़े जाने के बाद बच्चा अपने घर पहुँचता है लेकिन अगली सुबह ही फिर पुलिस आ धमकती है और इस 12 साल के मासूम को डराती धमकाती है। पुलिस ज़बरदस्ती यह बयान दिलवाती है कि कहो वह गुंडे नहीं बल्कि तुम्हारे दोस्त थे। तुमलोग साथ में भाजपा के लिए काम करते हो। कोई मारपीट नहीं हुई है। बयान न बदलने पर 12 साल के बच्चे को सम्राट चौधरी की पुलिस धमकी देती है कि रात भर थाने में बंद रहेगा तो होश ठिकाने आ जाएगा।
यह नरेंद्र मोदी का नया भारत है जहाँ बिहार में 7 हत्याओं के आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के मनोनीत कठपुतली को आम बिहारियों को प्रताड़ित करने एवं बिहार को बदनाम करने के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया है। बताइए, एक 76 वर्षीय मार्ग दर्शक मंडल के बुजुर्ग प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 100 करोड़ के दीये जलाने का वीडियो बनाने पर एक 12 वर्षीय नाबालिग की भाजपाई गुंडे पिटाई कर थाने में बंद करवा देते है। और कैसा अमृतकाल चाहिए?? आज उस बच्चे से मुलाकात कर सारी जानकारी प्राप्त की तथा दोषी पुलिसकर्मियों और भाजपाई गुंडों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
बाढ़ की भयावह विभीषिका के बीच विषम परिस्थितियों में जीवित बचा 12 वर्षीय प्रिंस कुमार पटना में गंगा किनारे भाजपाई सरकार द्वारा 100 करोड़ के "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम का वीडियो बना रहा था।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 19, 2026
तभी वहाँ भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों की कुख्यात पार्टी भाजपा के गुंडे आकर इस 12 वर्षीय… pic.twitter.com/BkKjwue1Ir




