ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार : बिज़नेसमैन के घर में घुसकर 21 लाख की डकैती, बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर की लूटपाट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रिहायशी इलाके में बदमाशों ने एक बिज़नेसमन के परिवार वालों को हथियार के नोक पर बंधक बनाकर 21 लाख रुपय

बिहार : बिज़नेसमैन के घर में घुसकर 21 लाख की डकैती, बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर की लूटपाट
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रिहायशी इलाके में बदमाशों ने एक बिज़नेसमन के परिवार वालों को हथियार के नोक पर बंधक बनाकर 21 लाख रुपये की डकैती की घटना को अंजाम दिया है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. 


घटना तिलकामांझी थाना क्षेत्र के पटल बाबू रोड स्थित उमाशंकर कंपाउंड की है. बताया जा रहा है कि कपड़ा व्यवसाई शंभु टिकरेबाल के घर में बदमाशों ने घुस कर 21 लाख की लूट को अंजाम दिया. लूटपाट के दौरान बदमाशों ने व्यवसाई की पत्नी रेणु देवी के हाथ पैर बांधकर उनकी पत्नी की पिटाई भी की. इसके अलावा डेढ़ लाख नकद, दो सौ चांदी के सिक्के और सोने के आभूषण लूट लिए. 


व्यवसाई ने बताया कि डकैती करने आये बदमाश घर में घुसे और 18 मिनट तक लूटपाट करते रहे. घटना की सूचना मिलते ही तिलकामांझी थाना और सिटी एसपी पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे को खंगाला. वहीं सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि घर की नौकरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है. जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL

FirstBihar संवाददाता