ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, गोली मारकर बीच सड़क पर कर दी युवक की हत्या

BHAGALPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना भागलपुर से सामने आई है, जहां अपराधियों ने एक 30 वर्

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, गोली मारकर बीच सड़क पर कर दी युवक की हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना भागलपुर से सामने आई है, जहां अपराधियों ने एक 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित एनएच 31 की है।


मृतक की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के गोसाईगांव निवासी राजाराम यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक राजाराम किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान गोपालपुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। आनन फानन में राजाराम को अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। किस कारण से युवक को गोली मारी गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता