ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार: मंदिर परिसर में युवक की हत्या से हड़कंप, हाल ही में जेल से छूटकर आया था शख्स

BHAGALPUR: खबर भागलपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने मंदिर परिसर में ही एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। युवक हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था। युवक सुबह सवेरे मंदिर जाने

बिहार: मंदिर परिसर में युवक की हत्या से हड़कंप, हाल ही में जेल से छूटकर आया था शख्स
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: खबर भागलपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने मंदिर परिसर में ही एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। युवक हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था। युवक सुबह सवेरे मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकला था और बाद में उसकी हत्या की खबर परिजनों को मिली। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बबरगंज थाना क्षेत्र में गंगटी की है।


मृतक की पहचान 25 वर्षीय रुपेश उर्फ मुखिया मंडल के रूप में की गई है। रविवार की सुबह करीब साढ़े नै बजे रूपेश अलख धाम मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसी बीच परिजनों को खबर मिली की मंदिर परिसर से रूपेश के शव को बरामद किया गया है। मृतक के शरीर पर चाकू और ईंट से वार करने के निशान मौजूद थे।


परिजनों ने बताया कि साल 2022 में हबीबपुर थाना क्षेत्र में अजीत यादव की हत्या हो गई थी। उस मामले में रूपेश को अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने रूपेश के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करीब डेढ़ महीना पहले ही वह जेल से छूट कर बाहर आया था। पिछले कुछ दिनों से उसे हत्या की धमकी दी जा रही थी। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।