ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार : बकाया पैसा देने के बहाने दिल्ली से बुलाकर महिला की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

BHAGALPUR : बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी ऊंचा नजर आ रहा है। अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रशासन का काम बिल्कुल खत्म होता हुआ दिख रहा है। जहां एक तरफ राज्य के डीजीपी यह कहत

बिहार : बकाया पैसा देने के बहाने दिल्ली से बुलाकर महिला की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी ऊंचा नजर आ रहा है। अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रशासन का काम बिल्कुल खत्म होता हुआ दिख रहा है। जहां एक तरफ राज्य के डीजीपी यह कहते हुए नहीं सकते हैं अपराधियों को बैठने मत दीजिए उनको दौड़ा-दौड़ा कर अरेस्ट कीजिए तो वहीं दूसरी तरफ अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम देने से पीछे नहीं है रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दिल्ली से आई महिला की हत्या कर दी गई है। जिसमें सबसे अहम इस मौत के पीछे की वजह बताई जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से अपने भाई के घर आई महिला बेबी (34) की हबीबपुर थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई। इस महिला का शव गोशाला के पास स्थित बगीचे से बरामद किया गया। महिला शाहजंगी में रहने वाले अपने भाई इम्तियाज के घर जुलाई को आई थी। अब धारदार हथियार से इस महिला की हत्या की गई है। उसके चेहरे और शरीर के अन्य भाग पर चोट के निशान हैं। महिला के भाई इम्तियाज के ही बयान पर हत्या का केस दर्ज किया गया है जिसमें महिला के ननदोई और अपने बहनोई शमशेर पर हत्या का आरोप लगाया गया है। 


बताया जा रहा है कि, मृतका भाई इम्तियाज ने बताया कि उसकी बहन बेबी परिवार के साथ दिल्ली में रहती थी। शेमशेर भी दिल्ली में रहता है। वहीं पर शमशेर ने उसकी बहन से ढाई लाख रूपए उधार लिया था। शमशेर ने उसकी बहन को बकाया पैसे और दिल्ली का तत्काल टिकट देने दे लिए बुलाया था। जिसके बाद वह शनि शमशेर के घर निकल गई थी। इम्तियाज का कहना है कि दोपहर जब बहन को कॉल किया किया तो रिसीव नहीं हुआ। सुबह बगीचे में शव बरामद किया गया। उसका मोबाइल वहां नहीं था।


इधर, इस मामले में  केस दर्ज होने के बाद पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही है, वह फरार है। महिला के शव का रविवार को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया गया। पुलिस ने बताया कि मृतका का मायके मूल रूप से बांका के अमरपुर में था। हबीबपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कृपा सागर ने बताया कि केस दर्ज कर अभियुक्त की तलाश में छापेमारी की जा रही है।