ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बड़े भाई ने छोटे भाई का किया मर्डर, बीच सड़क पर मारी गोली

BHAGALPUR : जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल भागलपुर में भाई ने रिश्ते का खून करते हुए अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया. देर शाम बड़े भाई

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR :  जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल भागलपुर में भाई ने रिश्ते का खून करते हुए अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया. देर शाम बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस इस घटना की छानबीन कर आरोपी की तलाश में जुट गई है.


वारदात भागलपुर जिले के बबरगंज थाना इलाके की है. जहां अलीगंज चौक स्थित सब्जी मंडी के सामने  बीच सड़क पर बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई का मर्डर कर दिया. मृतक युवक की पहचान अलीगंज घंटी निवासी प्रवीण कुमार के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक दुर्गा मंदिर के पास इस घटना को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि गंगटी का रहने वाला प्रवीण साह फल बेचने के बाद अपने घर जा रहा था. तभी रास्ते पर पहले से ताक लगाये उसके बड़े भाई रमेश साह ने उसे कनपट्टी में गाली मार दी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.


इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मृतक की मां मोसमात उषा देवी ने बताया कि दोनों भाईयों के बीच सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. पूर्व में भी दोनों भाइयों के बीच गोली चली थी. घटना की सूचना पाकर सिटी डीएसपी राजवंश सिंह, बबरगंज थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, मोजाहिदपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार साह घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने बताया कि डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए  मायागंज अस्पताल लाया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है. इसके साथ ही आरोपी भाई रमेश साह की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता