ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

भागलपुर में बेखौफ हुए अपराधी, मजदूर को जिन्दा जलाकर कर दी हत्या

BHAGALPUR : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता नजर आ रहा है। राज्य में आए दिन बेखौफ हुए अपराधियों द्वारा लोगों की जान ले ली जा रही है।हालांकि, इनकी ग

भागलपुर में बेखौफ हुए अपराधी, मजदूर को जिन्दा जलाकर कर दी हत्या
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता नजर आ रहा है। राज्य में आए दिन बेखौफ हुए  अपराधियों द्वारा लोगों की जान ले ली जा रही है।हालांकि, इनकी गिरफ़्तारी को लेकर पुलिस महकमा भी अपना कार्य जकर रही है।  लेकिन, तबतक काफी देर हो जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के भागलपुर  से निकल कर सामने आ रहा है। यहां अज्ञात अपराधियों द्वारा एक मजदूर को जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के डीसनरी गाँव के समीप एक निजी खेत में अज्ञात अपराधीयों द्वारा एक मजदूर को जिन्दा जलाकर की हत्या कर दी गई है। मृत मजदूर की पहचान गोपाल कुमार के रूप हुई है। जो की गैस फेरी का काम करता था। फिलहाल इस घटना की मुख्य वजह क्या है यह सामने नहीं आया है। 


इधर, इस घटना को लेकर मजदूर के पिता दिनेश साह एंव माता रुको देवी ने बताया कि, हमलोग भागलपुर जिले के जिच्छो पोखर आर्दश नगर गांव में रहते हैं। यह उनका छोटा बेटा था। यह गैस फेरी का काम करता था। उन्होंने बताया कि, गोपाल कुमार बीते रात खाजा नामक युवक के साथ निकला था। लेकिन, देर रात तक वापस घर नहीं लौटा। जिसके बाद उसे बड़े भाई गोविन्द कुमार मने इस मामले की जानकारी पुलिस प्रसाशन को दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम छानबीन में जुट गई।


वहीं, इस मामले में मृतक गोपाल कुमार के बड़े भाई गौतम कुमार ने बताया कि हमारा भाई गोपाल कुमार अपने दोस्त खाजा के साथ कल घर से निकला था जो घर वापस नहीं पहुचने पर सुबह देखा तो मेरा भाई गोपाल कुमार को जिन्दा जलाकर मार डाला है। इनको आंशका है कि, भाई के दोस्त खाजा कुमार ने ही जिन्दा जलाकर हत्या किया है। फिलहाल पुलिस पुरे घटना को लेकर घटना की छानबीन में जुट गई है|

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें