ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Bihar Crime News: पुलिसकर्मी के भाई की बेरहमी से हत्या, खेत में मिला खून से सना शव; शराब पार्टी के बाद बदमाशों ने ले ली जान

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में अपराधियों ने एक पुलिसकर्मी के भाई को मौत के घाट उतार दिया। शराब पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

Bihar News
चौकीदार के भाई की हत्या
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बेखौफ अपराधी हर दिन लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा घटना भागलपुर से सामने आई है, जहां अपराधियों ने एक चौकीदार के भाई की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को मक्के के खेत में फेंककर फरार हो गए। घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर कारगिल बहियार की है।


युवक की पहचान तिलकामांझी थाना क्षेत्र के सच्चिदानंद नगर निवासी दिनेश पासवान के 25 वर्षीय बेटे राजीव पासवान के रूप में की गई है। अपराधियों ने राजीव के सिर पर किसी हथियार से वार कर उसकी जान ले ली है। 


मृतक के दादा भूषण पासवान ने बताया की मंगलवार के दोपहर घर से हेलमेट लेकर निकला था लेकिन जब रात तक घऱ नहीं लौटा तो नाथनगर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में सर्च अभियान चलाया और शंकरपुर दियारा के कारगिल बहियार में मकई के खेत से युवक का शव बरामद कर लिया।


घटनास्थल से हेलमेट और मृतक का चप्पल बरामद किया गया है। परिजन आशंका जता रहे हैं कि पहले शराब पार्टी करने के लिए युवक को बुलाया गया है और बाद में उसकी हत्या कर दी गई है। मौके पर डॉग स्क्वाड और एफएसएल की टीम पहुंची है और जांच में जुट गई है। 


पुलिस ने जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता