ब्रेकिंग
बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल बिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल

Love Jihad in Bihar: ‘इस्लाम कबूल करोगी तो शादी करूंगा’ इमरान ने हिंदू महिला के साथ वर्षों किया गंदा काम, बिहार में लव जिहाद का मामला

Love Jihad in Bihar: बिहार में एक मुस्लिम लड़के ने हिंदू महिला को शादी का झांसा देकर 9 वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब कह रहा है कि पहले इस्लाम कबूल करो तब शादी करूंगा.

Love Jihad in Bihar
बिहार में लव जिहाद!
© reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Love Jihad in Bihar: बिहार का भागलपुर से लव जिहाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हिंदू महिला ने मुस्लिम लड़के पर शादी का झांसा देकर 9 वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। शादी की बात करने पर लड़का महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। 


दरअसल, भागलपुर में एक हिन्दू महिला ने मुस्लिम लड़के पर शादी का झांसा देकर 9 साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया, अब इमरान का कहना है कि इस्लाम कबूल करोगी तो शादी करूंगा। महिला ने बताया कि प्रेगनेंट होने के बाद आरोपी ने कई बार उसका  अबॉर्शन करा चुका है।


महिला का आरोप है कि शादी से इनकार करने के बाद वो थाने गई, लेकिन पुलिस वालों ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद 28 जनवरी 2025 को महिला ने भागलपुर सिविल कोर्ट में शिकायत की थी। 10 दिन पहले कोर्ट से कार्रवाई के लिए पुलिस को नोटिस जारी किया। तीन दिन पहले पीड़िता को थाना से कॉल कर बुलाया गया था, लेकिन पीड़िता थाना नहीं जाकर कोर्ट पहुंची और मीडिया को सारी जानकारी दी।


पीड़िता ने बताया कि 'उसकी पहली शादी साल 2010 में जनवरी में हुई थी। दो साल तक पति साथ रहा। इस दौरान एक बच्ची का जन्म हुआ। 2013 में पति ने उसे छोड़कर दूसरी लड़की से लव मैरिज कर लिया। उसके बाद वह मायके में रहने लगी थी। महिला भागलपुर के ITI कॉलेज में सफाईकर्मी है। पीड़िता ने बताया कि 'मई 2016 में आरोपी इमरान आलम परीक्षा देने कॉलेज आया था। इस दौरान उसने महिला को देखा और यहां काम करने का कारण पूछा।


महिला ने बताया कि पहले ही दिन इमरान ने कहा कि वह उसे पसंद करता है। इसके बाद वह किसी न किसी बहाने से मिलने के लिए कॉलेज आता रहा। मुलाकात बढ़ी तो वह घर तक पहुंच गया और एक दिन कह दिया कि वह उससे शादी करना चाहता है और उसकी बेटी की भी जिम्मेवारी उठाने को तैयार है। वादे के मुताबिक उसने मुझे खर्च देना भी शुरू कर दिया और उसकी कॉलेज की नौकरी भी छुड़वा दी।


कुछ महीने बाद इमरान महिला को भागलपुर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल ले गया और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वह अक्सर उसे होटल ले जाता था और दो से तीन दिन रखता था और फिजिकल रिलेशन बनाता था। इस दौरान महिला कई बार प्रेग्नेंट हुई लेकिन इमरान ने दवा खिलाकर अबॉर्शन करा दिया। बार-बार अबॉर्शन से तंग आकर महिला ने जब शादी का दबाव बनाया पहले तो उसने इनकार कर दिया और बाद में धर्म बदलने का प्रेशर बनाने लगा।


पीड़िता के मुताबिक, इमरान ने कहा कि तुम अपना धर्म बदल लो और इस्लाम कबूल कर लो, तब तुमसे शादी कर लूंगा। 2016 से ही शादी का झांसा देकर बनाता रहा। इस बीच उसने दूसरी लड़की से शादी भी कर ली। जब इसके बारे में पूछा को माता-पिता, भाई और भाभी को जान से मारने और बेटी को बेच देने की धमकी दी। पीड़िता ने कहा कि 'जब मैं थाना गई तो पुलिस ने दो धर्म का मामला होने की वजह से आवेदन लेने से मना कर दिया। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता