ब्रेकिंग
कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी

Bhagalpur Crime News: जोरदार बम धमाके से हड़कंप, मैदान में खेल रहे तीन बच्चे बुरी तरह से घायल

BHAGALPUR: बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां जोरदार बम धमाके से हड़कंप मच गया है। इसकी चपेट में आने से मैदान में खेल रहे तीन बच्चे बुरी तरह से झुलस गए हैं। घटना हबीबपुर थाना

Bhagalpur Crime News: जोरदार बम धमाके से हड़कंप, मैदान में खेल रहे तीन बच्चे बुरी तरह से घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां जोरदार बम धमाके से हड़कंप मच गया है। इसकी चपेट में आने से मैदान में खेल रहे तीन बच्चे बुरी तरह से झुलस गए हैं। घटना हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंही मैदान में हुआ है।


दरअसल, शाहजंही मैदान इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक बम का जोरदार धमाका हुआ। तेज धमाके की आवाज लोगों ने दूर तक सुनी। बम विस्फोट की बात सामने आ रही है। इसकी चपेट में आने से मैदान में खेल रहे तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मो. इरसाद के दो बेटे मन्ना और गोलू बुरी तरह से झुलस गए हैं।


आनन-फानन में घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रुप से झुलसे दो बच्चों को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। धमाका बम का था या किसी दूसरी चीज का था, इसकी जांच चल रही है।