ब्रेकिंग
देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू

Bihar Crime News: पीएम मोदी के पहुंचने से पहले युवक की गोली मारकर हत्या, धोनी के साथ खेल चुका था मैच

Bihar Crime News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर भागलपुर पहुंचे हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है हालांकि पीएम के भागलपुर आने से

Bihar Crime News
युवक की हत्या से सनसनी
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर भागलपुर पहुंचे हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है हालांकि पीएम के भागलपुर आने से पहले भारत-पाकिस्तान मैच देख रहे युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मचा रहा। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के टीएनबी कॉलेज परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर की है।


युवक की पहचान ललमटिया थाना क्षेत्र के नसरतखानी निवासी रूप नारायण मंडल के 40 वर्षीय बेटे प्रभु नारायण मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने रविवार की रात करीब 10 बजे घर में घुसकर प्रभु को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। परिजन युवक को लेकर अस्पताल जा ही रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह टीएनबी कॉलेज में काम करता था और सदभावना कप में महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्रिकेट मैच खेल चुका था।


हत्या का आरोप मुहल्ले के रहने वाले टीएनबी कॉलेज के कर्मी शंभू नाथ झा के बेटे संजीव झा के ऊपर लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात के पीछे की वजह क्या है।