ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार के RJD नेता पर जबरन जमीन कब्जा करने का आरोप, खूनी संघर्ष में दर्जनभर से अधिक लोग घायल

Bihar Crime News: भागलपुर के नाथनगर में जमीन विवाद को लेकर हुए हिंसक झड़प में एक दर्जन से अधिक जख्मी हो गए हैं. पीड़ितों ने राजद के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव पर जबरन जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: भागलपुर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर गांव में रविवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। जिसको लेकर दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें लगभग एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए।


सभी जख्मी का इलाज नाथनगर रेफरल अस्पताल में चल रहा है। वहीं डॉक्टर ने बताया कि कुछ जख्मी को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल भागलपुर भेजा गया है। मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर गांव निवासी भागलपुर राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव और उसी गांव के रहने वाले सीताराम यादव के बीच का है। 


बताया जाता है कि मनोहरपुर बायपास के समीप कई वर्षों से दो तीन पंचायत के युवा उस मैदान नुमा जमीन पर फौज, बिहार पुलिस, होमगार्ड सहित अन्य खेलकूद का आयोजन होता रहा है लेकिन भू माफिया से मिलकर राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने बीते शनिवार को ही उस पर जेसीबी चलवा कर मैदान को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट में कई लोग घायल हो गए।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता