ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार में पंचायत समिति सदस्य से मांगी 10 लाख की रंगदारी, धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर में एक पंचायत समिति सदस्य से बदमाशों ने 10 लाख की रंगदारी मांगी है. धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पंचायत समिति सदस्य और उनका पूरा परिवार दहशत में है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत कुमैठा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पवन कुमार यादव से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। उन्हें धमकी दी गई है कि यदि वे पैसा लेकर 30 मई तक अकेले जमालपुर के काली पहाड़ी नहीं पहुंचे, तो उन्हें और उनके बेटे को गोली मार दी जाएगी।


पवन कुमार यादव ने बताया कि उनका आवास मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मासूमगंज में ग्रामीण बैंक के पास स्थित है। वे कुछ दिनों के लिए भागलपुर गए हुए थे। लौटने के बाद जब उन्होंने अपने बंद कमरे को खोला, तो खिड़की के पास एक पत्र पड़ा मिला। यह पत्र लाल रंग से लिखा गया था और उसमें "लाल सलाम" के साथ 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी। पत्र में जान से मारने की भी धमकी दी गई थी। इस धमकी के बाद पवन कुमार यादव और उनका पूरा परिवार दहशत में है। 


उन्होंने इस मामले को लेकर असरगंज थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पवन कुमार यादव मूल रूप से मुंगेर जिले के निवासी हैं लेकिन भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र के कुमैठा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य हैं। यह क्षेत्र भागलपुर और मुंगेर की सीमा पर स्थित है। असरगंज थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता