ब्रेकिंग
थलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदम

बेउर जेल में बंद कुख्यात अपराधियों को किया जाएगा शिफ्ट, भागलपुर भेजने की तैयारी

PATNA : होली के दौरान ने जेल प्रशासन ने एक बड़ा फैसला किया है। पटना के बेउर जेल में बंद 10 कुख्यात अपराधियों को अब शिफ्ट किए जाने की तैयारी है। इन सभी को भागलपुर के स्पेशल सें

बेउर जेल में बंद कुख्यात अपराधियों को किया जाएगा शिफ्ट, भागलपुर भेजने की तैयारी
Editor
2 मिनट

PATNA : होली के दौरान ने जेल प्रशासन ने एक बड़ा फैसला किया है। पटना के बेउर जेल में बंद 10 कुख्यात अपराधियों को अब शिफ्ट किए जाने की तैयारी है। इन सभी को भागलपुर के स्पेशल सेंट्रल जेल में रखा जाएगा। बेऊर जेल के सुपरिटेंडेंट ने 10 कुख्यात अपराधियों को भागलपुर शिफ्ट किए जाने की पुष्टि की है। जिन अपराधियों को बेऊर जेल से भागलपुर सिफ्ट किया जाना है उनमें पटना का कुख्यात जट्टा सिंह उर्फ जटहवा भी शामिल है, जो फिलहाल बेऊर जेल में बंद है। 


जटहवा के अलावा जिन अन्य अपराधियों को भागलपुर स्पेशल सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया जाना है उनमें नीरज कुमार उर्फ शिवम सिंह, संजीव कुमार उर्फ खेसरिया, गोलू कुमार, अरुण कुमार, शंभू कुमार यादव, लिटू दास, अभिषेक कुमार, मनीष कुमार उर्फ बबलू और शशि कुमार जैसे अपराधी शामिल हैं। यह सभी कुख्यात की श्रेणी में आते हैं और फिलहाल बेऊर जेल के अलग-अलग ब्लॉक में इन्हें रखा गया है। इनमें कई ऐसे अपराधी हैं जो सेल में भी बंद है। इन सभी के ऊपर बड़े आपराधिक मामले दर्ज हैं।


जेल प्रशासन के मुताबिक के इन अपराधियों को जल्द ही भागलपुर शिफ्ट कर दिया जाएगा। जेल के सुपरिटेंडेंट के मुताबिक प्रशासनिक तौर पर फैसला लिया जा चुका है हालांकि फैसले की वजह है उनकी तरफ से साझा नहीं की गई है। इन अपराधियों को अगले 6 महीने तक भागलपुर सेंट्रल जेल में रखा जाएगा। जेल आईजी ने अपनी तरफ से फैसले पर मुहर लगा दी है।

टैग्स