ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

बेतिया में युवक की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BETTIAH : बेतिया में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. क्राइम कंट्रोल करने के सभी दावों को हवा-हवाई बताते हुए अपराधी आये दिन किसी न किसी बड़ी घटना को अंजाम दे जा रहे हैं. ताज

बेतिया में युवक की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH : बेतिया में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. क्राइम कंट्रोल करने के सभी दावों को हवा-हवाई बताते हुए अपराधी आये दिन किसी न किसी बड़ी घटना को अंजाम दे जा रहे हैं. ताजा मामला मनुआपुल थाना क्षेत्र के कुड़िया कोठी फार्म का है जहां एक अज्ञात युवक की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी है. शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है. 


मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. बताया जा रहा है कि शव के पास से TVS की स्टार सिटी बाइक भी बरामद की गई है. जांच में पता चला है कि उक्त बाइक राहुल कुमार के नाम पर पंजीकृत है. अब बाइक मृतक की है या किसी और की इस बात का अबतक खुलासा नहीं हो सका है. 


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक की पहचान के लिए तहकीकात चल रही है. इसके साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. इधर मामले की जानकारी मिलते ही आसपास अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है. 

टैग्स