ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

बिहार : 9वीं की छात्रा से बलात्कार, आरोपी ने चाकू से पीड़िता के सीने पर लिखा अपना नाम

BETTIAH : पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. 9वीं क्लास की एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म हुआ है. पीड़िता ने 6 लोगों पर नामजद आरोप लगाते हुए थाने में

बिहार : 9वीं की छात्रा से बलात्कार, आरोपी ने चाकू से पीड़िता के सीने पर लिखा अपना नाम
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH : पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. 9वीं क्लास की एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म हुआ है. पीड़िता ने 6 लोगों पर नामजद आरोप लगाते हुए थाने में FIR दर्ज करवाई है. दुष्कर्म अक्टूबर 2020 में हुआ था लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी अभी मिली. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने चाकू से उसके सीने पर अपना नाम लिख कर फोटो और वीडियो बना लिया था. इसके बाद इसे वो बार-बार वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से रेप करता था. 


घटना बेतिया के रामनगर की है. मामले का खुलासा तब हुआ जब बार-बार धमकी से परेशान पीड़िता ने सारी घटना की जानकारी अपनी मां को दी. थाने में पीड़िता की मां ने बताया कि पीड़िता की सहेली ही उसे आरोपी के पास लेकर गई थी. इस बीच पीड़िता ने अपने घर से 50 हजार रुपए नकद और जेवरात की चोरी कर आरोपी को दिया भी था. घटना की पूरी जानकारी होने के बाद आरोपी के घर पीड़िता के मां-पिता पहुंचे तो लोगों ने जमकर उनकी पिटाई कर दी. 


पीड़ित नाबालिग छात्रा की मां ने रामनगर थाना में आवेदन देकर शुभम गुप्ता उर्फ सन्नी, आर्या सिंह उर्फ आर्या कुमारी, संदीप दुबे, विवेक सिंह, मीना देवी और मीठी कुमारी FIR दर्ज कराया है. इसमें मुख्य आरोपी शुभम गुप्ता है. मामले में रामनगर के एसडीपीओ अर्जुन लाल ने कहा कि मामला को एक साल होने को है.  जांच की जा रही है. दोषियों पर पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी. 

टैग्स