ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: बाइक के लिए महिला को दे दी सजा-ए-मौत, शव को जलाने जा रहे थे, तभी ग्रामीण ने खोल दी पोल

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया में दहेज के लिए ससुरालवालों ने एक महिला को सजा-ए-मौत दे दी. शव को जलाने की कोशिश कर रहे थे, तभी मायके वाले पहुंच गए और खूब हंगामा हुआ.

Bihar Crime News
महिला की हत्या से सनसनी
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां दहेज लोभियों ने एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी है। महिला की हत्या के बाद साक्ष्य को मिटाने का भी प्रयास किया गया है। मायके वालों ने शव जलाने से रोका तो परिजनों एवं मायके वालों में हुई जमकर मारपीट। 


दरअसल, यह घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के अमवा बैरागी टोला वार्ड नं 6 की है, जहां दहेज के लिए विवाहिता को हत्या कर शव को जलाने का प्रयास किया गया। मौके पर पहुंचे मायके वाले ने शव को जलाने से रोककर पुलिस को सूचना दी। जिसे परिजनों ने मायके वालों से मारपीट भी किया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच भेज दिया। घटना के बाद ससुरालवाले घर में ताला लगाकर फरार हैं। 


मृतिका के पिता हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मुरारपुर निवासी रामानंद महतो ने बताया कि 6 वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी चम्पा कुमारी की मझौलिया थाना क्षेत्र के अमवा बैरागी टोला वार्ड नं 6 निवासी माधो महतो के बेटे हरिरंजन महतो से किया था। ससुराल वाले हमेशा मेरी बेटी को बाइक के लिए प्रताड़ित किया करते थे। दो बच्चों को जन्म देने के बावजूद ससुरालवालों की करतूते कम नहीं हुईं।


गुरुवार की रात ससुरालवालों ने गाला दबाकर चंपा कुमारी की हत्या कर दी और शव को जलाने के लिए टायर, यूरिया और पेट्रोल आदि लेकर घर से एक किलोमीटर की दूरी पर अमवा नहर के पास ले कर गए थे, तभी गांव वालों ने चंपा के मायके वालों को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे तो ससुरालवालों ने उनके साथ मारपीट की।


मारपीट करने के बाद ससुरालवाले शव को छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर जीएमसीएच भेज दिया है। पुलिस फरार ससुरालवालों को तलाश कर रही है। उधर, मृतका के मायके वालों में बेटी की हत्या के बाद कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया